37.1 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीडीसी और जदयू जिला अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

*बेलदौर की धरती से सीएम देंगे खगड़िया को बड़ी सौगात : बबलू मंडल*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बेलदौर आगामी 25 सितंबर को बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम परवत्ता विधानसभा क्षेत्र के सतीश नगर तथा बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोशी इंटर विद्यालय, पनसलवा में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा सोमवार को डीडीसी अभिषेक पलासिया एवं जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने लिया। इस दौरान डीडीसी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जदयू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री सर्वप्रथम सतीश नगर में पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। तत्पश्चात बेलदौर प्रखंड के पनसलवा स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री खगड़िया को अनेक बड़ी सौगातें देंगे । (खगड़िया)स्टेशन रोड का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण,खगड़िया शहर सुरक्षा तटबंध
बुढ़ी गंडक नदी पर पुल,
अलौली गढ़ घाट पर पुल
तथा दर्जन भर से अधिक महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कोशी इंटर विद्यालय, पनसलवा के विशाल मैदान में आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, मंत्री विजय चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी समेत कई गणमान्य मंत्रीगण और नेता उपस्थित रहेंगे। मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव राजीव रंजन, युवा जदयू के बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें