*ईद मुबारकबाद के साथ दो मस्जिदों में समर्पित किया मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने एटीएम पेयजल मशीन*
*सबों के साथ ओर सबों के विकास के साथ हो रहा है कार्य- आयुष कुमार गोलू सिंह*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया ईद मुबारक के साथ मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मानसी नगर पंचायत के दो मस्जिदों में लाखों रुपये की लागत से दो शुद्ध पेयजल एटीएम नल जल मशीन समर्पित करते हुए विधिवत उदघाटन की। मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा की इससे पहले हमने मानसी नगर पंचायत के दस जगहों पर एटीएम पेयजल मशीन जनता को सम्पर्पित किया। जिसमें एक एटीएम पैयजल मशीन रामजानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर के विवाह भवन में भी लगाया गया है।
प्रभा देवी ने कहा की ईद सदभाव, शान्ति ओर भाईचारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा की की मुस्लिम भाईयों ने एक माह तक पवित्र महीना रमजान पर रोजा रख अल्लाह की इबादत की, आज ईद के अवसर पर भाईचारा का संदेश दिया, जहाँ हिन्दू मुस्लिम भाईयों ने एक दुसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दिया। प्रभा देवी ने कहा की विकास को लेकर हम कृत संकल्पित हैं। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की हमलोग सबों के साथ ओर सबों के विकास के साथ काम कर रहे हैं। गोलू सिंह ने कहा क्षेत्र में लगातार रहकर विकास का कार्य तीव्र गति से हो रहा है। गोलू ने ईद का मुबारकबाद भी क्षेत्र की जनता को दी। वहीं उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा की मुख्य पार्षद प्रभा देवी के नेतृत्व में लगातार विकास का कार्य हो रहा है। सुमन ने कहा की मुख्य पार्षद ने क्षेत्र के मानसी घरारी मस्जिद एवं चकहुसैनी के मस्जिद में एटीएम पेयजल मशीन नल जल को समर्पित की है। इधर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विवेक कुमार, वार्ड पार्षद संजीत कुमार, रवि कुमार ने कहा की जिस तरह से मुख्य पार्षद प्रभा के नेतृत्व विकास हो रहा है, आनेवाले दिनों ओर भी विकास की रौशनी देखने को मिलेगा। उदघाटन एवं ईद मिलन समारोह में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन कुमार, विभुति कुमार यादव, सुनील कुमार, कक्कु कुमार,मो० साहिद, रिजवान, आफिज, अजमत, खलील, साजिद, मो० समीर, इमरान, रहमान, अफताब आलम, मो० आफिज,मो० संसार, सलाउद्दीन,सौकत अली, मो० सुल्तान, मो० अफरोज आदि दर्जनों हिंदू मुस्लिम सामाजिक लोग उपस्थित थे।


