22.5 C
Khagaria
Tuesday, April 28, 2026

विद्याधर नगर में हिन्दू सम्मेलन 25 जून को , पोस्टर का हुआ विमोचन

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट 

जयपुर- विद्याधर नगर रोड नंबर 1 स्थित सन एण्ड मून प्रांगण मे 25 जून को होने जा रहे हिंदू सम्मेलन के पोस्टर विमोचन हवामहल विधायक व हाथोज धाम संत श्री श्री 1008 बालमुकुंदआचार्य ने किया। बालमुकुंद आचार्य ने सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने का आह्वान किया। कार्यक्रम आयोजनकर्ता राम भक्त अजयकांत हिंदू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिंदूवादी नेता तेलंगाना से टी राजा सिंह रहेंगे। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का विशाल पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम संयोजक पंकज गोयल ने बताया कि सभी जातियां अपने-अपने समाज का सम्मेलन कर चुके हैं । इस बार सर्व समाज का हिन्दू सम्मेलन सभी जातियों को एक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।पोस्टर विमोचन में कार्यक्रम आयोजनकर्ता अजयकांत हिंदू,संयोजक पंकज गोयल, सहसंयोजक मनोज अग्रवाल,मीडिया प्रभारी विकास हिंदू ,डब्बू माहेश्वरी ,विपुल हिंदुस्तानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें