24.5 C
Khagaria
Monday, April 27, 2026

सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है,इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है

जेएनए/अजय वर्मा,प्रमंडलीय ब्यूरो हेड शास्त्री नगर,मुंगेर ।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम बैजलपुर में आयोजित “मन की बात” के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने यह उल्लेख किया कि भगवान बुद्ध ने विश्व को शांति का संदेश दिया, जिन्हें बिहार के बोधगया में ही ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि चौर क्षेत्रों में दूर-दराज से आने वाले पक्षी खेतों में बचे अनाज को खाते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा बिहार के लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना तथा सरकारी सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए ब्लॉक, अंचल एवं थाना स्तर की नियमित मॉनिटरिंग हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह दो दिन पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे, जो ‘सहयोग कार्यक्रम’ के अंतर्गत संचालित होंगे।मुख्यमंत्री ने कहाआज असरगंज (मुंगेर) स्थित ढोल पहाड़ी में इको-टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास किया गया है, जिसका कार्य आज से ही प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही उच्चेश्वर नाथ धाम, देवघरा एवं टेटियाबंबर (मुंगेर) में इको-टूरिज्म के विकास हेतु 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को 4-लेन सड़क से जोड़ा जा रहा है तथा भारत सरकार की योजना के अंतर्गत तारापुर आईटीआई में 1,000 विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव का निर्माण किया जा रहा है। गंगा नदी के जल प्रबंधन की दिशा में भी कार्य हो रहा है, जिससे क्षेत्र को बाढ़ से राहत मिल सके। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा झीलों और डैमों में गंगा जल का संचयन कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि नवंबर माह तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित किया जाए। राज्य में उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए पीरपैंती एवं नवीनगर थर्मल पावर प्लांट सहित विभिन्न परियोजनाओं में 1.36 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं की निर्भरता कम हो। इसके लिए घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे प्रति परिवार 150 यूनिट तक बिजली उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन महिलाओं को उद्यम स्थापित करने हेतु अब तक अनुदान राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे शीघ्र आवेदन करें। मई माह में शेष सभी पात्र महिलाओं को राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। मौके पर कई अधिकार मौजुद दिखे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें