33.2 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

अटल वयो अभ्युदय योजना एवं माता-पिता भरण पोषण के संबंध में कार्यशाला का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बुनियाद केंद्र के सभा कक्ष में वृद्ध जनों के साथ केंद्र प्रायोजित अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत कार्यशाला- सह -उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं माता-पिता भरण पोषण एवं कल्याण नियमावली के संबंध में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी, श्री राजीव रंजन सिंहा के द्वारा की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी एवं सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण ,श्रीमती विजेता रंजन , जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र,श्रीमती अनु कुमारी ,अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।
अनुमंडल पदाधिकारी ,श्री राजीव रंजन सिंहा के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को माता-पिता भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम की बारीकियां से अवगत कराया गया एवं उन्हें आश्वस्त किया गया कि देखभाल एवं सुरक्षा के लिए अधिनियम में जो भी प्रावधान किए गए हैं, उन्हें सुनिश्चित किया जाएगा। अनुमंडल स्तरीय अधिकरण में इस अधिनियम के तहत लगातार सुनवाई की जा रही है एवं ज्यादातर मामलों में परिवार के साथ सुलह का प्रयास किया जाता है तथापि ऐसे भी मामले भी आए हैं जहां पालन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर आर्थिक जिम्मेदारियां अध्यारोपित की गई है।
इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए सहायक निदेशक ,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा वृद्धजनों से अपील की गई की यदि उन्हें सहायक उपकरणों की आवश्यकता होती है तो वे “संबल योजना “के तहत इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।श्रवण क्षमता में सुधार के लिए श्रवण यंत्र, सहारे के लिए डंडे ,वाकर, व्हीलचेयर आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा इस अवसर पर विस्तार से वृद्ध जनों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। उन्होंने अपील की कि, बड़ी संख्या में बुनियाद केंद्र आए और बुनियाद में दी जाने वाली फिजियोथैरेपी ,श्रवण जांच, नेत्र जांच, MTV की सुविधा , परामर्शन की सुविधा, स्पीच थेरेपी का लाभ उठाएं। उज्जवल दृष्टि योजना के तहत 50 वर्ष से ऊपर के वृद्ध जन निशुल्क नेत्र का जांच कराते हुए नजर के चश्मे प्राप्त कर सकते हैं। बुनियाद केंद्र के माध्यम से अब तक इस वित्तीय वर्ष में 700 से ज्यादा चश्मो का वितरण किया जा चुका है। MTV (संजीवनी वैन) के माध्यम से पूरे जिले में बुनियाद केंद्र की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसकी भी सुविधा प्राप्त करें।सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पेंशन की राशि 400 से बढ़कर 1100 कर दी गई है ।अतः यदि कोई वृद्धजन अभी भी पेंशन से वंचित है तो बुनियाद केंद्र में ही आवेदन दे सकते हैं। सामाजिक सुरक्षा कोषांग इस पर तुरंत संज्ञान लेगा एवं अहर्ता अनुरूप पेंशन की सुविधा प्रदान करेगा। समाज कल्याण विभाग के द्वारा बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। 12 .3.2026 को सचिव, समाज कल्याण विभाग ,श्रीमती वंदना प्रेयसी के द्वारा राज्य के सभी बुनियाद केंद्रों में कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा का शुभारंभ किया गया है। पेंशनधारी बुनियाद केंद्र पर पहुंचकर जीवन प्रमाणीकरण भी करा सकते हैं। दिव्यांगजन एवं वृद्धजन , जिन्हें सहायक उपकरणों की आवश्यकता है ,वे भी बुनियाद केंद्र को नोडल केंद्र माने एवं आवेदन जमा कर सकते हैं। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा के द्वारा जो भी वृद्धजन अभी भी साक्षर नहीं है उन्हें बुनियाद केंद्र के माध्यम से पढ़ाने /साक्षर करने की भी पहल की गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें