जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने बताया कि 20 अगस्त 2023 को चतुर्थ परमानंद सिंह फेस्टिवल अंतरराज्यीय शतरंज प्रतियोगिता लखीसराय में जिला लखीसराय शतरंज संघ के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें बिहार, झारखंड के साथ साथ बंगाल के नामचीन कुल 58 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। काफी कड़ी मशक्कत के बाद खगड़िया शतरंज के पुराने दिग्गज व अनुभवी अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता ने 6 मैच खेलकर पांच में जीत प्राप्त कर पांच अंकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर खगड़िया शतरंज का झंडा बुलंद किया। उन्हें ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार से सम्मानित मुख्य अतिथि जमुई एस डी पी ओ डा० राकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त, लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश महतों व शीव प्रिय भारद्वाज के द्वारा सम्मानित किया गया। अमरनाथ गुप्ता के इस सफलता पर लोगों ने बधाई संदेश दिया है। बधाई संदेश देने बाले में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव अमित कुमार छोटु, कामरेड संजय कुमार, सदस्य अनुज कुमार, संजय जैसवाल, जय खगड़िया शतरंज क्लब के पदाधिकारियों के साथ साथ समस्त खेल प्रेमीयों ने बधाई संदेश भेजा है।











अनभवी अमरनाथ ने दिखाया अपना जलबा, खगड़िया शतरंज का किया झंडा बुलंद
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


