42.5 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

खगड़िया आरपीएफ पुलिस ने सिंगनल केवल चोर को किया गिरफ्तार, अर्ध जला हालत में केवल बरामद

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मुख्वीर ख़ास के सुचना पर निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी विक्रम कुमार आज़ाद सभी रेसुब पोस्ट खगड़िया घटना स्थल खगड़िया स्टेशन के पश्चिम यार्ड बिजली पोल संख्या संख्या-124/28 – 124/32A के मध्य उतर, रेल लाइन से लगभग 20 मीटर दुरी पर गड्ढे में रेल क्षेत्र में रेलवे का सिग्नलिंग केबल 12 core x1.5 mm का लगभग 15 मीटर लम्बा अर्ध जला हालत में तथा एक पुराना हेक्सा बलेड के साथ तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने का पूरा प्रयाश किया गया, परन्तु भागने में सफल रहा | पकडाये व्यक्ति से पूंछ-तांछ करने पर उसने अपना नाम व् पता – मोहम्मद जाहिद @ कारे , उम्र-22 वर्ष, पे०- मोहम्मद इसराईल, सा०.- इस्लामपुर, वार्ड नं-07, थाना- मुफसिल, जिला–खगड़िया बताया तथा मौके से फरार अपने दोनों साथी का नाम- (1) मोहम्मद असफाक, उम्र- 20 वर्ष लगभग, पिता- मरहूम रज्जाक, सा०.- इस्लामपुर, वार्ड नं-07, थाना- मुफसिल, जिला–खगड़िया (2) मोहम्मद मोना उर्फ़ मोनू , उम्र- 21 वर्ष लगभग, पिता- मोहम्मद उसेमान, सा०- उतरी हाजीपुर, थाना- चित्रगुप्त नगर, जिला- खगड़िया बताया | तत्पश्चात मौके से बरामद सामान को जप्त किया गया तथा अपराध का कारण बताते हुए पकडाये व्यक्ति मोहम्मद जाहिद @ कारे को गिरफ्तार किया गया तथा मौके कि अन्य कारवाई किया गया | बाद बरामद व जप्त सामान, मौके पर तैयार मय कागजात तथा उक्त गिरफ्तार अभियुक्त रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया | छान-बिन में ज्ञात हुआ कि यह बरामद व् जप्त केबल , खगड़िया स्टेशन के पूर्वी यार्ड में रेलवे के सिग्नल विभाग का रखा हुआ अतिरिक्त केबुल काट कर चोरी किया गया है | बरामद व् जप्त केबुल का कुल अनुमानित कीमत 7500/- रुपया लगभग है | उक्त घटना के सम्बन्ध में निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर रेसुब पोस्ट खगड़िया पर काण्ड संख्या- 08/23, दिनांक- 21/08/23 , u/s- 3 RP(UP) Act दर्ज करन्याय के हिरासत में भेज दिया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें