जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सहरबन्नी आज सहरबन्नी स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के पैतृक आवास पर सांसद राजेश वर्मा ने स्मारक भवन में उनके और उनके माता-पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद वर्मा ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की धर्मपत्नी, राजकुमारी देवी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। सांसद राजेश वर्मा ने बड़ी माँ से आत्मीय बातचीत करते हुए उनका हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बड़ी माँ ने सांसद वर्मा को तिलक किया और जीत की बधाई देते हुए अपने हाथों से मिठाई खिलाई।


