42.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

खगड़िया आरपीएफ नेएक लवारिस हालत में गिरा हुआ मोबाईल बरामद किया , सही पहचाना कर दिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरबिन्द कुमार राम एवं आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा गस्त एवं निगरानी के कम में समय करीब 09.50 बजे खगड़िया स्टेशन प्लेटफार्म सं0 02/03 के पश्चिमी छोर पर एक ग्रे रंग का ओप्पो कंपनी का पुराना इस्तेमाली मोबाईल लवारिस हालत में गिरा हुआ बरामद किया गया था, जिसके संबंध में आसपास मौजूद यात्रियों से पूछा गया तो सभी ने उक्त के बाबत अनभिज्ञता जाहिर किया। जिसके बाद उक्त मोबाईल को कब्जे में लेकर रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया। इसी दौरान उक्त मोबाईल पर आये कॉल के माध्यम से ज्ञात हुआ कि बरामद मोबाईल नविता कुमारी उम्र 19 वर्ष लगभग पे0 मोतीलाल साह सा०-खुटहा वार्ड न0 12 थाना- मोरकाही जिला – खगड़िया का है जो समस्तीपुर जाने के लिए खगड़िया स्टेशन आई थी, इसी दौरान उनका ओप्पो कंपनी का ग्रे रंग का मोबाईल खगड़िया स्टेशन पर कहीं गिर गया था। वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि  एक व्यक्ति जिसने अपना परिचय सचिन कुमार पे०-जवाहर साह सा०- खुटहा वार्ड न0-12 थाना मोरकाही जिला-खगड़िया बताया, मोरकाही थाना के चौकीदार रामप्रवेश पासवान पे०-भुनीलाल पासवान सा०-खुटहा वार्ड न0-12 थाना मोरकाही जिला – खगड़िया  रेसुब पोस्ट खगड़िया में उपस्थित हुए अपने आप को नविता कुमारी का चचेरा भाई बताते हुए बरामद मोबाईल का मांग किये। जिसके बाद बरामद मोबाईल के संबंध में नविता कुमारी से उनके पति मनीष साह के मोबाईल पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मैं अभी खगड़िया आने में असमर्थ हूँ कृपया मेरा मोबाईल मेरे भाई सचिन कुमार को दे दिया जाए। जिसके पश्चात जाँच पड़ताल एवं उचित सत्यापन उपरान्त बरामद मोबाइल को उपरोक्त गवाह के समक्ष मोबाईल के स्वामी नविता कुमारी के बताए अनुसार उसके चचेरे भाई सचिन कुमार को सही-सहीं हालत में सुपुर्द किया गया है। मोबाइल पाकर यात्री ने खुशी जाहिर करते हुए आरपीएफ खगड़िया को धन्यवाद दिया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें