34.9 C
Khagaria
Tuesday, April 28, 2026

 खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों ने बेगूसराय में जाकर मचाया धमाल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों ने बेगूसराय में जाकर मचाया धमाल ! ओपन रैपिड वेटरन में जे के जवाहर बने विजेता। खगड़िया संवाददाता। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि बिहार राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में दिनांक 22 मार्च 2026 रविवार को सुमोजयो शतरंज अकादमी द्वारा द्वितीय जी एम भास्कर मेमोरियल ओपन राज्य स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय के भारद्वाज गुरूकुल में किया गया। इसमें बिहार के 18 जिले व 7 एकेडमी एवं क्लबों के 93 शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खगड़िया के सात खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। खगड़िया के बुढ़ा शेर व अनुभवी खिलाड़ी जे के जवाहर ने बेगूसराय के मशहूर व राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर के अंडर 19 पूर्व बिहार चैंपियन व राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सोनु एवं मधेपुरा के एस जी एफ आई 2025 अंडर 19 चैंपियन राष्ट्रीय खिलाड़ी समीर वर्धन को अपनी पैनी चाल से बिसात छोड़ने को मजबूर कर दिया तथा 7 चक्रो में 6 अंक हासिल कर वेटरन वर्ग के विजेता बने। वहीं खगड़िया मथुरापुर के मनोज कुमार राय 4 अंक हासिल कर वेटरन वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किए। खगड़िया गांधी नगर के मानव कुमार 4.5 अंक लाकर अंडर 15 के विजेता बने एवं अंडर 15 के नेवक कुमार को चौथा स्थान मिला। अंडर 15 बालिका वर्ग में भाव्या श्री को द्वितीय, अंडर 12 बालक वर्ग में मयंक को तृतीय व कृशु को पंचम स्थान, ओपन वर्ग में प्रशांत कुमार सिंह को चौदहवां स्थान मिला। 7 एकेडमी एवं क्लबों के खिलाड़ियों के भाग लेने पर जय खगड़िया शतरंज क्ल्ब विजेता बना। खगड़िया के खिलाड़ियौ ने संयुक्त रूप में अन्य जिला के खिलाड़ियौ के अपेक्षा सबसे ज्यादा अंक बटोरे। श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल कॉलेज परमानन्दपुर के चेयरमैन डाक्टर विवेकानंद, नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत और जय खगड़िया शतरंज क्लब के अध्यक्ष ईंजीनियर धर्मेन्द्र ने खिलाड़ियौं के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खगड़िया में शतरंज को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में और भी कई प्रतियोगिता कराया जाएगा। एस बी मेमोरियल स्कूल के अक्षय राज को ट्राफी मिला। इस तरह खगड़िया के शतरंज खिलाड़ियों ने बेगूसराय में जाकर धमाल मचाया। खगड़िया के खिलाड़ियों का इस तरह से जलवा सुनकर जिलेवासी गदगद हैं तथा उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना एवं बधाई दी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें