* जमीन के मालिक बने गरीब परिवार, अब मिलेगा आवास योजना का लाभ*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के खिरनिया पंचायत में महादलित टोला में प्रशासन द्वारा ‘अभियान बसेरा’ के तहत दर्जनों भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य भूमिहीन एवं गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में मौजूद मानसी के अंचलाधिकारी मो. आमिर हुसैन ने बताया कि इन परिवारों को अब सरकारी आवास योजनाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी बिचौलिए को कोई पैसा न दें। सीओ ने जानकारी दी कि मानसी प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी सैकड़ों परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया जाएगा। अंचलाधिकारी अमीर हुसैन ने बताया कि खिरनिया पंचायत के SH 95 किनारे वर्षों से बसे महादलित परिवार अपनी जमीन के अभाव में आवास योजना का लाभनहीं ले पा रहे थे। अब पर्चा मिलने के बाद उन्हें, बासगीत पर्चा प्राप्त करने के बाद खुशी का इजहार करते पर्चाधारी। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने मौके पर मौजूद परिवारों को अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।प्रखंडों में इसी तरह की सक्रियता हो, तो कोई भी गरीब परिवार बेघर नहीं रहेगा। पर्चा मिलने के बाद महादलित टोला में खुशी की लहर देखी


