28.1 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

जनता की आवाज़ पर तुरंत कार्रवाई: सदर विधायक बबलू मंडल का जनता दरबार बना उम्मीद का मंच

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 20 मार्च कचहरी रोड स्थित जदयू विधायक कार्यालय में शुक्रवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों—आवास बोर्ड, माड़र, रसौंक, भदास, लाभगांव एवं दुर्गापुर रविदास टोला—से आए दर्जनों पीड़ितों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। जनता दरबार में पहुंचे लोगों को न सिर्फ सम्मानपूर्वक सुना गया, बल्कि उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

कई मामलों में मौके पर ही पहल कर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिससे लोगों में संतोष और भरोसा देखने को मिला। बतौर विधायक बबलू कुमार मंडल ने इस अवसर पर कहा कि मैं जनता का सेवक हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के हर व्यक्ति को न्याय और सुविधा दिलाना मेरा कर्तव्य है, जिसे मैं पूरी निष्ठा से निभा रहा हूं। कार्यक्रम के दौरान जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, महासचिव फिरदोस आलम, पंकज चौधरी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू,सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र महतो, संतोष कुमार साह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने जनता की समस्याओं को सुनने और समाधान प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दिया। जनता दरबार के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि जनप्रतिनिधि अगर संवेदनशील और सक्रिय हों, तो आम जनता की आवाज़ सीधे सत्ता तक पहुंच सकती है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें