42.1 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

जल्द होगा अलौली से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन , सांसद

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अलौली प्रखंड कार्यालय के सभागार में एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा नव निर्वाचित सांसद राजेश वर्मा के सम्मान में स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया; जहां बड़ी संख्या में उपस्थित एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सांसद श्री वर्मा को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह व लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष शम्भु यादव ने संयुक्त रूप से किया ।जबकि मंच संचालन जदयू के दिलीप कुमार पोद्दार तथा भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष कुमार गौरव ने किया।

मौके पर संबोधित करते हुए राजेश वर्मा ने समारोह में खचाखच भड़े भीड़ को अभिवादन करते हुए कहा कि अलौली की जनता ने जिस उम्मीद से उन पर विश्वास जताया है, वह उस उम्मीद को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अलौली क्षेत्र में उद्योग व रोजगार का अपार संभावनाएं हैं, लेकिन सबसे पहली प्राथमिकताओं में अलौली की मूलभूत समस्याओं का हल किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जर्जर रोड की समस्या और बिजली व पानी की दिक्कतों का सामना कर रहे आमजनों के दर्द को वह बखूबी समझते हैं। इसलिए इन मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाना उनकी पहली जिम्मेदारी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अलौली की जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं और उन उम्मीदों को लेकर यह भली भांति वाकिफ हैं।
बतौर सांसद ने कहा कि अलौली की जनता को लंबे समय से पैसेंजर ट्रेन के परिचालन का इंतजार है। इसको लेकर उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस ओर पहल की जाएगी और अलौली से पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन का प्रयास किया जाएगा।इस इलाके में बहुत जल्द ट्रेन की सीटी सुनाई देने लगेगी। इसके साथ ही उन्होंने अलौली के चहुमूखी विकास के लिए कृषि आधारित उद्योग की भी बात कही। मौके पर आमजनों ने ब्लॉक स्तर की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। जिस पर उन्होंने सक्रियता से उन सभी समस्याओं के निदान की बात कही। उन्होंने कहा कि अब किसी भी समस्या के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही खगड़िया में प्रधान कार्यालय के साथ-साथ अलौली विधानसभा क्षेत्र में भी एक कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। जहां आमजन अपनी समस्या बता सकेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।
समारोह समापन के उपरांत सांसद राजेश वर्मा ने सहरबन्नी स्थित स्मारक भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी एवं उनके माता- पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।साथ ही उनके घर पर स्वर्गीय पासवान की पत्नी व केंद्रीय मंत्री लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की बड़ी माता राजकुमारी देवी से मिलकर आशीर्वाद लिया और उनके हाथ से जीत की खुशियाली में मिठाई खाये।इस दौरान सांसद श्री वर्मा काफी भावुक नजर आये।
इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल,भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत , लोजपा आर के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव,पूर्व विधायक रामचन्द्र सदा,हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिला संयोजक सरोज सदा,जदयू की साधना देवी सदा, अजय मंडल,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,संदीप केडिया ,सुनील कुमार सिंह,नीतीश सिंह पटेल व मनीष कुमार सिंह,डॉ0 पवन जयसवाल, संतोष साह,जिला पार्षद सत्यनारायण पासवान ,पूर्व प्रमुख अलौली टुनटुन पासवान,लोजपा के मिथलेश पासवान,मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह,विजय यादव, संजय यादव,पिंकेश कुमार,अशोक महतो,पिंकू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में एनडीए घटक दल के नेता, कार्यकर्त्ता एवं अलौली प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से आये गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें