26.7 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के 1 वर्ष की प्राथमिकताएं एवं कार्य योजना से संबंधित बैठक कर आवश्यक निर्देश

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आज विभिन्न विभागों से संबंधित आगामी एक वर्ष की प्राथमिकताएं एवं कार्य योजना से संबंधित बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से जिले में चल रही योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी प्राप्त किया तथा सभी के अद्यतन स्थिति का प्रतिवेदन तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि जहां जहां योजना लंबित हैं उसे शीघ्र समय सीमा के अंदर निष्पादित किया जाए तथा नियमित रूप से योजनाओं का निरीक्षण किया जाए तथा उनके समयबध्य निष्पादन एवम गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें