42.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

जिले के सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को आज कुल 187 लैपटॉप वितरित किया गया

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट जिले के सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को आज कुल 187 लैपटॉप वितरित किया गया।इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा ने राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराते हुए कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में लैपटॉप वितरण का कार्य किया गया। इससे उन्हें कार्य करने में सहूलियत होगी।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों यथा:- डिजिटाइजेशन, म्यूटेशन,आरटीपीएस और जमाबंदी जैसे कार्य समय पर निष्पादित किए जा सकेंगे। परिमार्जन, जमाबंदी में सुधार ,आधार सीडिंग, दाखिल खारिज ,अभियान बसेरा जैसे संबंधित कार्यों को समय पर निष्पादन किया जा सकेगा। मौके पर अपर समाहर्ता ,राजस्व मनीष शर्मा भी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें