34.8 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

ज्ञान,कला एवं संगीत की देवी मां सरस्वती के अराधना के साथ मनाया गया ,मातृ पितृ पूजन दिवस

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से सुभम चौहान कि रिपोर्ट खगड़िया पंचमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद् के बैनर तले स्टूडेंट फ्रेंड्स कोचिंग के तत्वावधान में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापना और पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छोटे – छोटे बच्चों द्वारा अपने माता पिता का पूजन भी किया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद् के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अपने सभ्यता संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी पश्चात संस्कृति के मकड़जाल में ना पड़े। हमारे सनातन धर्म में प्रभु श्रीराम, प्रभु श्री कृष्ण और भगवान श्री गणेश जी अपने माता पिता के परम भक्त रहें हैं। और मां सरस्वती ज्ञान की देवी है। जो हमारे भीतर के अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर कर के ज्ञान रूपी प्रकाश भर देती है। साथ ही 14 फरवरी हमें पुलवामा में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों की याद दिलाती है 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें मां भारती के 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था।
वहीं विहिप के नगर मंत्री सह स्टूडेंट फ्रेंड्स कोचिंग के निर्देशक मनीष गुप्ता ने कहा कि यह शुभ संयोग है कि सरस्वती पूजन और मातृ पितृ पूजन दिवस एक साथ आया है। हमारे सनातन संस्कृति के अनुसार 14 फरवरी को अपने जन्मदाता और पालनकर्ता को सम्मान देते हुए पश्चात संस्कृति के भौंडे और अनुचित दिशा देने वाले कार्यक्रमों से अपने बच्चों को दूर रखना चाहिए। वर्तमान की पीढ़ी सरस्वती पूजन और प्रतिमा स्थापना को लेकर उत्साहित नहीं है, जिसके कारण कई स्थानों पर से पूजा का आयोजन बंद हो गया है। इसके पीछे किशोरों और युवाओं में सोशल मीडिया और गेम का आदी होना और मादक पदार्थों का सेवन भी जिम्मेदार है। जिसके कारण मानसिक प्रदूषण अधिक फैल रहा है, और लोग अपने संस्कृति से दूर हो रहे हैं।
इस अवसर पर बजरंग दल के नगर संयोजक अभिमन्यु कुमार, सह संयोजक संजय कुमार सिंह, नगर बाल संस्कार केन्द्र प्रमुख प्रशन्नजीत झा, प्रदीप कुमार, प्रशांत, सतीश, निखिल, सोनू, सुक्रिता, किरण, मुस्कान, लक्ष्मी, सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें