42.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

तुुलसी के बिना पूर्ण नहीं होती भगवान विष्णु की पूजा , साकेत रौशन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

(महर्षि विद्या पीठ में तुलसी पूजा का आयोजन)

जहानाबाद। स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में तुलसी पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन के द्वारा तुलसी पूजा के साथ भारतीय संस्कृति की महत्ता बताई गई। दरअसल सनातन धर्म में तुलसी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर और प्रार्थना करके करते हैं। इस आयोजन में विद्यालय में पढने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि हमारी संस्कृति में तुलसी को विशेष महत्व है। इसलिए हम लोग तुलसी को माता का रूप मानकर उसकी पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना पूर्ण नहीं होती। तुलसी स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की पोषक है। यह केवल एक पौधा मात्र नहीं है, बल्कि धरती के लिए वरदान है। वहीं विद्यालय प्राचार्य सोनाली शर्मा ने कहा कि तुलसी जिस घर में होती है, उस घर में कोई संकट नहीं आता। सभी को नियमित तुलसी की पूजा करनी चाहिए। स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में तुलसी के अनेक गुण के बारे में बताया गया हैं। बच्चों ने तुलसी माता की परिक्रमा भी की। इस दौरान तुलसी पूजन में विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा, गोविंदा गुप्ता, शिक्षिका श्रुति केशरी , ब्यूटी कुमारी, निशा केशरी पूजा कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें