27.4 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, दिए कई निर्देश

*डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध, मेला परिसर में निकास और प्रवेश द्वार के लिए करें व्यवस्था*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी थान परिसर में दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर शनिवार को मानसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई जहां मानसी थाना में बैठक की अध्यक्षता मानसी प्रखंड विकाश पदाधिकारी राजीव कुमार ने की। मौके पर मानसी अंचलाधिकारी अमीर हुसैन,थानाध्यक्ष दीपक कुमार , मोहम्मद रफीक आलम, अप्पू कुमार, रौशन कुमार के साथ मानसी थाना के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मानसी प्रखंड क्षेत्र के सभी मेला कमिटी के अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि  के लोग शामिल रहे। आगामी दुर्गापूजा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचलाधिकारी आमिर हुसैन, मुख्यालय डीएसपी, पंचायत प्रतिनिधि, मेला कमिटी के अध्यक व सदस्य एवं थाना क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि लोग शामिल हुए। बैठक में प्रशासन ने सख्त निर्देश देते हुए साफ कह दिया कि त्योहार शांति, पूर्वक भाईचारा के साथ मनाना होगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।  वहीं बैठक में बीडीओ राजीव कुमार ने  कहा कि पूजा स्थल पर किसी भी तरह के राजनीतिक पोस्टर या झंडे नहीं लगने चाहिए, ताकि एक पार्टी के कारण दूसरे पार्टी को ठेस ना पहुंचे, तो वहीं मानसी अंचलअधिकारी आमिर हुसैन ने कहा कि डीजे पर अश्लील गाने ज्यादा बजने से , जिससे विवाद और मारपीट की घटनाएं होती हैं। इसलिए पूरे क्षेत्र में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं डीजे बजता पकड़ा गया तो  डीजे के गाड़ी समेत जब्त कि जाएंगी । साथ ही मेला कमेटी पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बैठक में  बलहा मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, नव दुर्गा युवा मंच के मेला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मुरारी,बलहा वार्ड संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मालाकार,वार्ड सदस्य गुड्डू साह, पूर्व उप प्रमुख सह वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार यादव, सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार, उप मुखिया पवन पासवान,  खुटिया दुर्गा मंदिर के सेवक शिवजी राम , आरिया मेला कमेटी उमेश पासवान, हरदिया पंचायत समिति प्रकाश पासवान, सदानंद पासवान, मोहम्मद शालीन, अमनी पंचायत के मुखिया वरन सदा, पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, पुर्व मुखिया डबलू पासवान, आदि  गणयमान व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें