26.3 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़े एवं माता-पिता भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम के प्रावधानों का करें अनुपालन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जिला पदाधिकारी ,श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक ,श्री अपराजित लोहान के द्वारा अब्दुल बारी नगर भवन, जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित सिविल पदाधिकारियो एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियो तथा कर्मियों को संबोधित करते हुए माता-पिता भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम का अनुपालन करने तथा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को नशा मुक्ति तथा वृद्धजनों के अधिकारों की सुरक्षा तथा कल्याण की शपथ दिलाई गई।
केंद्र सरकार , राज्य सरकार के सहयोग से वृद्धजनो को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो ,उनके सुरक्षा के सभी तंत्र उन्हें सुरक्षित माहौल देने के लिए आगे आए, इस संबंध में जागरूकता एवं संवेदीकरण तथा कार्यान्वयन के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत अनेक कार्यक्रम संचालित कर रही है। अनुमंडल स्तर पर माता-पिता भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत अधिकरण संचालित है। जिला पदाधिकारी के द्वारा स्वयं जिला स्तरीय अपील अधिकरण मे सुनवाई की जाती है।
इसी प्रकार बिहार में मद्य निषेध लागू है एवं नशा मुक्ति के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जन जन को नशे की लत से होने वाली विकट समस्याओं से अवगत कराते हुए इससे बचाव को सुनिश्चित करना है। इसके लिए जिला स्तर पर नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें