26.7 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

व्यवहार न्यायालय परिसर ने 9 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद द्वारा जिलावासियों के लिए *राष्ट्रीय लोक अदालत* का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण, दिल्ली बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद (विधिक सेवा सदन) द्वारा *व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद परिसर में दिनांक 09 सितंबर, 2023 को ‘‘राष्ट्रीय लोक अदालत’’ का आयोजन किया जा रहा है।*
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद (विधिक सेवा सदन) में कई मामलों का निष्पादन किया जाएगा, जिसमें सुलहनीय अपराधिक मामले यथा बिजली, बैंक, पारिवारिक, चेक बाउंस एवं अन्य मामलों का निस्तारण जाएगा।
सभी पक्षकारों से अनुरोध है कि आप अपने-अपने मामले के त्वरित निबटारे के लिए संबंधित न्यायालय एवं विभाग के माध्यम से अपने मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजकर मामलों का निष्पादन करायें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें