32.2 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

बिहार दिवस के अवसर पर जिले में दोहराया गया नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने एवं माता-पिता भरण पोषण अधिनियम का पालन करने का संकल्प

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अब्दुल बारी नगर भवन, जहानाबाद में बिहार दिवस के अवसर पर जिले की विकास की गाथा का पुनः स्मरण किया गया। इसके साथ ही मंचासीन जिले के गणमान्य माननीय जनप्रतिनिधियों श्री ऋतुराज कुमार माननीय विधायक घोसी , जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष, श्री दिलीप कुमार कुशवाहा , अध्यक्षा , नगर परिषद ,जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक, श्री अपराजित लोहान एवं बड़ी संख्या में मौजूद वरीय पदाधिकारियों तथा जनमानस के बीच नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया गया एवं इसको तिरोहित करते संदेश के साथ पोस्टर का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा ,जहानाबाद श्रीमती पूनम कुमारी एवं समाज कल्याण के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत कार्यक्रम में भाग लेने वाले जनमानस एवं युवा प्रतिभागियों को माता-पिता भरण पोषण अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में आवासित वृद्ध जनों को मंच पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा के द्वारा इस अवसर पर माता-पिता भरण पोषण अधिनियम एवं नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें