जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया किसानो के बेदना और दर्द को लेकर महेश खुंट से चौथम तक सैकरो ट्रैक्टर के साथ सरक पर हुंकार भरने 21 जनवरी को श्री राकेश टिकैत खगड़िया आ रहे हैं l
बिहार किसान मंच के बेनर तले जिले भर के किसानो का भारी जुटान खगड़िया के सन्हौली दुर्गा स्थान मे हुआ जहाँ बैठक की अध्यक्षता श्री सूर्य नारायण वर्मा ने की l
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू कहा कि, यह लराइ किसान कोम का है सरकार जमीन छीनना चाह रही है उसे हम होने नहीं देंगे, भूमि अधिग्रहण सरकार भले करे लेकिन, मुआवजा हम लेकर रहेंगे, गैर मंजरुआ खास जमीन मेरा रायति जमीन है हम वर्षो से लगान दिया है तो फिर बेलगान कैसे होगा l किसान नेता श्री टुडू ने कहा कि सरकार और जिला प्रसाशन को घेरने किसान नेता श्री राकेश टिकैत के साथ प्रख्यात अधिवक्ता श्री सुनील फौजी, उतराखंड के किसान नेता श्री भोपाल सिंह चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री डवेन्द्रा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद श्री अरुण कुमार, विधायक पूर्व मंत्री श्री सुधाकर सिंह, सयुक्त किसान मोर्चा बिहार के संजोजक श्री दिनेश जी सहित हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश उतराखंड के किसान नेता 21 जनवरी को महेश खुंट के सुधा दाना फेक्ट्री से ट्रैक्टर चलाते हुए सरक पर हुंकार भरते हुए चौथम मे किसान जन आक्रोश सभा में गैर मंजरुआ खास, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, बिहार में अनाज सरकारी खरीद के लिए मंडी के सवाल पर गरजते हुए जिला प्रसाशन सहित सरकार पर हमला बोलेंगे l
किसान नेता श्री टुडू ने क्षेत्र के जनता से अपील करते हुए कहा कि हजारो की संख्या में ट्रैक्टर मोटर साइकिल के साथ देश के कद्दावर किसान नेता श्री राकेश टिकैत का स्वागत महेशखुंट से चौथम तक करे यह किसानो का शक्ति प्रदर्शन होगा l बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 7 जनवरी से आमंत्रण यात्रा गाँव गाँव में बिहार किसान मंच शुरू करेगा l बैठक में सर्व श्री अनिल कुमार यादव, सिकंदर शर्मा पूर्व मुखिया, नौशाद आलम, रंजीत यादव, बीरेंद्र यादव, अभिषेक आनंद, पंकज चौधरी राजेश निकल, राजीव यादव, अखिलेश यादव, ललित मिश्रा, दिलो साव, मो शद्दुलाह, गंगा सागर पंडित, गंगा राम यादव, सरोज यादव, आदि किसान उपस्थित थे l
महेशखुंट से चौथम तक सैकरो ट्रैक्टर के साथ सरक पर हुंकार भरने 21 जनवरी को श्री राकेश टिकैत खगड़िया आ रहे
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


