32.2 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

मुखिया संघ ने 19 सूत्री मांगों के समर्थन में डीएम को ज्ञापन सौंपा,27 फरवरी को पटना में प्रदर्शन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से सुरेश नायक कि रिपोर्ट 
पत्रकार नगर, खगड़िया।बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर खगड़िया में भी आज जिला मुखिया महासंघ ने जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय हल्ला बोल प्रदर्शन किया।jna के अनुसार जिले अलग- अलग प्रखंड व ग्राम पंचायतों के मुखिया समाहरणालय के सामने चट्टनी एकता का परिचय देते हुए 19 सूत्री मांगों के समर्थन में न केवल विरोध प्रदर्शन किया,बल्कि राज्य सरकार के हाल के आदेशों की प्रतियां को भी आक्रोशित नारे लगाते हुए जलाया।जबकि प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए और जमकर बिहार सरकार के विरोध प्रदर्शन के बाद जिला मुखिया महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में संघ का एक शिष्टमंडल डीएम व एसपी से मुलाकात की। संघ की ओर से 19 सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा। जबकि ज्ञापन में मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना को ब्रेडा कंपनी से लेकर ग्राम पंचायत को सौंपने, मुखिया को सुरक्षा मुहैया कराने, मुखिया की मृत्यु या हत्या होने पर 50 लाख मुआवजा देने आदि की मांग की गई। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष ने जगदूत बताया राज्य सरकार लगातार ग्राम पंचायतों के अधिकारों को सीमित कर रही है। जिससे ग्राम पंचायतों का विकास प्रभावित हो रहा है। संघ अपनी मांगों के समर्थन में आगामी 27 फरवरी को पटना में प्रदर्शन में जिले से चट्टानी एकता के साथ सभी ग्राम पंचायत के मुखिया राज्य मुख्यालय कुच करने की वात कही।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें