*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से हर घर होगा रोशन, योजना का लाभ उठायें जिलेवासी – जिला पदाधिकारी*
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जहानाबाद द्वारा South Bihar Power Distribution Company Limited के तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन, जहानाबाद के सहयोग से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत “सौर ऊर्जा अग्रदूत उपभोक्ता सम्मान समारोह सह सोलर मेला” का आयोजन जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के अध्यक्षता मे अब्दुलबारी नगर भवन, जहानाबाद में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपनी छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर पैनल स्थापना की लागत काफी कम हो जाती है और यह आम लोगों की पहुँच में आ जाती है। साथ ही नेट मीटरिंग की सुविधा के माध्यम से अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर अतिरिक्त लाभ भी अर्जित किया जा सकता है।उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने घरों को सौर ऊर्जा से सशक्त बनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ० प्रीति ने सौर ऊर्जा को अपनाने पर बल देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्य अभियंता (परियोजना), SBPDCL श्रीराम सिंह ने अपने संबोधन में सोलर पैनल की तकनीकी जानकारी, स्थापना प्रक्रिया एवं सरकारी अनुदान की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही परियोजना की जानकारी विस्तृत जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री नन्दलाल चौधरी द्वारा दी गयी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं को मुफ्त में सोलर इंस्टॉलेशन किया जाएगा जिसके लिए उन्हें 31 मार्च 2026 तक सुविधा एप के द्वारा अथवा सहमति पत्र कार्यालय आकर दिया जा सकता है , आज टाउन हॉल स्थित स्टॉल पर कल 239 आवेदन कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के द्वारा जमा किया गया है जिसका अवलोकन करते हुए अग्रतार करवाई सुनिश्चित की जाएगी। एपीएल उपभोक्ताओं को सोलर अधिष्ठान हेतु प्रति किलोवाट करीब 70000 रुपए का खर्च आता है एवं प्रति किलोवाट करीब 75 वर्ग फीट जगह की जरूरत होती है एवं सफलता पूर्वक अधिस्तापन के बाद ₹30000 का सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है। 1 किलोवाट के अधिष्ठापन में 30000 की सब्सिडी 2 किलोवाट की अधिस्तापन में 60000 की सब्सिडी ,3 किलोवाट एवं ज्यादा की अधिष्ठापन में 78000 की सब्सिडी दी जा रही है। इस प्रकार 1किलोवॉट सोलर अधिष्ठापन में लगभग 40,000/- की खपत होती है। सोलर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में भारी कमी ,निवेश पर रिटर्न ,ऊर्जा आत्मनिर्भरता, कम रखरखाव एवं पर्यावरण संरक्षण सहित कई अन्य लाभ मिलते हैं।, सोलर पैनल लगभग 25 साल तक चलते हैं । घर के मालिक 5 साल में शुरुआती निवेश वसूल कर लेते हैं, बाकी 20 वर्षों तक मुफ्त सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना हेतु आप उपभोक्ताओं को ₹200000 तक का लोन 7% की आसान ब्याज पर उपलब्ध है जिसे आप 7 से 10 वर्षों में आसान किस्तों में चुका सकते हैं। सोलर मेला में उपस्थित विभिन्न बैंक के अधिकारी भी उपस्थित थे। स्वागत भाषण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के प्रशासी पदाधिकारी श्री शिवानन्द सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सौर ऊर्जा अग्रदूत उपभोक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सौर ऊर्जा अपना कर अपने विद्युत विपत्र को शून्य करने वाले 28 उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें तीन उपभोक्ताओं को विशेष सम्मान देते हुए उपहार भेंट की गई। साथ ही विद्युत विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया एवं तीन पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को विशेष सम्मान के रूप में उपहार भेट की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी सहित सभी अतिथियों द्वारा सोलर मेला का अवलोकन किया गया, जहाँ सोलर पैनल, बैंक, नेट मीटर , कुटीर ज्योति विभिन्न स्थलों के माध्यम से सौर ऊर्जा से संबंधित उपकरणों एवं तकनीकों की जानकारी दी गई। इनमें से दो सोलर वेंडर सोलर प्लैनेट्स एवं एनर्जी यूनाइटेड प्राइवेट लिमिटेड को जिला जहानाबाद में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ० प्रीति, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) श्री तेज नारायण राय, मुख्य अभियंता (परियोजना) SBPDCL श्रीराम सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता गया श्री संदीप प्रकाश तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री नन्दलाल चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंक अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के सोलर वेंडर भी उपस्थित रहे। अंत में सहायक कार्मिक पदाधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री ललित शंकर द्वारा किया गया।


