जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद स्वीप गतिविधि के तहत आज 217-घोषी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुलाबगंज प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों मतदान केन्द्र संख्या 231 एवं 232 आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका जागरूकता रैली निकाला गया, मतदान केन्द्र संख्या 268, 269 और 270 डोर टू डोर अभियान चलाया गया, मतदान केन्द्र संख्या 236 में आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका विद्यालय के छात्रों के साथ गांव में जागरूकता रैली निकाला गया, मतदान केन्द्र संख्या 245 में आंगनबाड़ी सेविका द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, मतदान केन्द्र संख्या 294 पर डोर टू डोर अभियान चलाया गया। साथ ही मतदान केन्द्र संख्या 107, 115 तथा 116 पर मतदाता जागरूकता रैली तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र के बेला वीरा पंचायत वीरा गांव में मतदान केन्द्र संख्या 228 पर आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका मतदाताओं को डोर टू डोर अभियान चला कर जागरूक किया गया। साथ ही मखदुमपुर प्रखंड के कुमरडीह पंचायत के कंकरिया गांव में तथा टेहटा में जीविका दीदी द्वारा प्रभातफेरी निकाला गया। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर जीविका दीदी को शपथ दिलाया गया।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद सदर के नेतृत्व में परियोजना कार्यालय से आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका प्रभातफेरी निकाला गया। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका को मतदाताओं को किस प्रकार जागरूक किया जाए इसके बारे में विस्तार से बताया गया।


