42.3 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

14 वर्ष, मुख वधिर अकेले स्टेशन में घूमते हुए पाई गयी , बच्ची को रेस्कियु कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी  आरपीएफ पोस्ट खगड़िया के सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी सज्जन कुमार, एवं महिला आरक्षी नीरज कुमारी द्वारा खगड़िया स्टेशन गस्त व् निगरानी के दौरान एक नाबालिक बच्ची उम्र लगभग-14 वर्ष, मुख वधिर है, जो अकेले स्टेशन में घूमते हुए पाई गयी । उक्त बच्ची को रेस्कियु किया गया । चुकी बच्ची मुख वधिर है इसलिए उसका नाम व् पता ज्ञात नहीं हुआ है । तत्पश्चात 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सूचित करते हुए बच्ची को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया जंहा महिला आरक्षी नीरज कुमारी के देख रेख में रखा गया ।चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्ची को उसके माता पिता के आने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें