JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिले में शराब बंदी एवं बाल विवाह का व्यापक प्रचार –प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के मद्देनजर जिला जन संपर्क कार्यालय सीतामढ़ी के द्वारा सूचना जनसंपर्क बिहार पटना के निबंधित पांच टीमों की रवानगी जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह एवं वरीय उप समाहर्ता श्री अभिराम त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर की।शिव सेवा संस्थान सीतामढ़ी, कृष्णा एवं रामाश्रय ग्रुप सीतामढ़ी और कला कुंज हाजीपुर, संगीत एवं ललित कला समिति ,मधुबनी की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के कूल 140 महादलित टोलो एवं अन्य स्थलों पर मद्द निषेध तथा बाल विवाह पर आधारित नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन के द्वारा आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर उपस्थित डीपीआरओ कमल सिंह ने कहा कि जनसंपर्क विभाग की उपयुक्त सभी टीमों के द्वारा मध निषेध को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है।आगे आने वाले दिनों में भी चिन्हित स्थलों पर लगातार नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न माध्यमों से आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब सहित किसी भी प्रकार का नशा न केवल इंसान के सेहत को प्रभावित करता है बल्कि उसके सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। इससे परिवार की माली स्थिति खराब होने के अलावा सेहत का भी काफी नुकसान होता है। वही श्री त्रिवेदी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है। बाल विवाह निषेध को लेकर भी जिला प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ।
नई खबरें


