29.8 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

9 अगस्त 2024 को “बिहार पृथ्वी दिवस” के अवसर पर 75 वें वन महोत्सव का आयोजन

JNA/आर आर वर्मा 

डॉ० प्रेम कुमार, माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 09 अगस्त 2024 को अपराह्न 6.00 बजे “बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 75 वॉ वन महोत्सव मनाते हुए वृक्षारोपण कार्य डीएवी स्कूल में किया गया, जिसमें माननीय स्थानीय विधायक डा० मिथिलेश कुमार एवं माननीय जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती अदिति कुमारी विशिष्ठ अतिथि के रुप में कार्यक्रम को संबोधित किये। उक्त कार्यक्रम को क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, मुजफ्फरपुर श्री अभय कुमार द्विवेदी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, सीतामढी डा० अमिता राज के निर्देशन में सम्पन्न कराया गया।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम को माननीय मंत्री महोदय द्वारा संबोधित करते हुए जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वृक्ष संरक्षण, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संबंधी अन्य पहलुओं के साथ कृषि वानिकी योजना को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु विस्तृत जानकारी देते हुए सभी उपस्थित जिविका दीदियों, किसानों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय आम जन को पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वृक्ष संरक्षण, वृक्षारोपण कार्य एवं कृषि वानिकी योजना में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु उत्प्रेरित किया गया। साथ हीं 11 सूत्री संकल्प माननीय मंत्री महोदय द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को दिलाया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें