43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

भाजपा जिला महामंत्री की विजय सिंह का बिहार सरकार ने किया हत्या:–अमरेन्द्र

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*पटना डीएम एवं एसपी पर कारवाई करें गृहमंत्री अमीत शाह’–अमरेन्द्र*

जहानाबाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं स्वावलंबी भारत अभियान के दक्षिण बिहार के सह समन्वयक अमरेन्द्र कुमार एवं भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा को शांति एवं भगवान से परिवार को इस संकट के समय दुःख सहने की क्षमता प्रदान करे। महामंत्री विजय कुमार सिंह की हत्या में बिहार सरकार के शामिल होने पर दुःख प्रकट किया एवं इस घटना का भर्तस्ना किया। अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि विजय कुमार सिंह सच्चे मायने में भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। इनका निधन मेरा व्यक्तिगत क्षति है।उन्होंने बताया कि बिहार सरकार पिछले एक सप्ताह से लगातार पटना में पहले शिक्षकों पर लाठी चार्ज किया, फिर आशा कार्यकर्ताओं को लाठी से मारा और आज भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जिस तरह से मारा गया वह पुलिस द्वारा बर्बर कारवाई है और सरकार की हताशा बतला रहा है। भारत सरकार के गृह मंत्री से मांग करते हैं। कि डीएम एवं एसपी पर हत्या का केस दर्ज कर कारवाई किया जाय। शोक संवेदना व्यक्त करनेवाले में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के मुकेश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री निरंजन कुमार बबलु, जीतेन्द्र शर्मा, जहानाबाद नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता एवं मनोज जयसवाल, संजय बाबा, निरंजन कुमार, मोहन शर्मा आदि प्रमुख हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें