30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

अम्बेडकर नगर मे डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाया

खगडिया जिला मानसी प्रखंड अन्तर्गत पुर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड नंबर 14 के चैधाबान्ध पर स्थित अम्बेडकर नगर मे डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे दुर्गा माता नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ,बिशिष्ट अतिथि अवधेश कुमार, वार्ड सदस्य, सम्मानित अतिथि विधान पासवान, शिझक प्रमोद पासवान उपस्थित हुए ।सर्व प्रथम सभी ने बाबा साहब के तैल चित्र पर मल्यापर्ण किये और नमन करके कार्यक्रम की शुरुआत किये ।मंच का संचालन शिक्षक प्रमोद पासवान ने किया। प्रमोद पासवान ने अपने सम्बोधन मे बिस्तार से बाबा साहब के जीवनी को बताया ललित कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे बताए कि एकजुट होकर अगले बर्ष प्रतिमा बनाकर धूमधाम से मनाने का संकल्प सभी लोगो को दिलाए। विधान पासवान पुर्व वार्ड सदस्य का कार्य काफी सराहनीय रहा ।पन्द्रह सदस्य कमिटि बनाने निर्णय लिया गया ।वर्तमान वार्ड सदस्य अवधेश कुमार द्वारा बच्चो के बीच कापी कलम का बितरण किया गया ।बाबा साहब के मुर्ति निर्माण हेतु बन्नी मठ के महंत तपेश स्वामी ने 5001 रूपये से सहयोग करने का घोषणा किये , जयंती समरोह मे सुनील राम ,शतीश सिंह, मंटु पासवान, अरूण पासवान, अमरजीत पासवान, प्रभु शर्मा ,चमरू पासवान, दिनेश पासवान, संजय मंडल शिक्षक मनोज दास, अशोक पासवान के अलावा सैकड़ो आदमी उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें