*कार्यक्रम की सफलता हेतु श्रृंखलाबद्ध बैठक जारी, सहयोग हेतु आगे आए बिभिन्न राजनितिक दल के नेता*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से ब्रजेश बिभु कि रिपोर्ट खगड़िया। भारतीय नाई समाज द्वारा 1 फ़रवरी 24 को पटना में आहूत राज्य स्तरीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शाताब्दी समारोह सह नाई सम्मान सम्मेलन सह 26 दिसम्बर से जन जागरण रथ यात्रा को ऐतिहासिक सफल करने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। इसी क्रम में संपर्क अभियान एवं कोष संग्रह अभियान चलाई जा रही है। रथ यात्रा की सफलता हेतु श्रृंखलाबद्ध बैठक कांग्रेस पार्टी कार्यालय तथा राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय बलुवाही एवं शांभवी भवन चूकती में किया गया। कांग्रेस पार्टी के विधायक छत्रपति यादव, जदयू के पूर्व विधायक पूनम देवी यादव तथा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया, वहीं अतिथियों द्वारा विभिन्न जगहों पर अलग-अलग हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना जिले से किया जाएगा, सभा आयोजित की जाएगी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के नेता दीपक चंद्रवंशी ने यथा संभव सहयोग किये एवं कर्पूरी ठाकुर के संदर्भ में आस्था व्यक्त किये , वहीं देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय सहयोग एवं समर्थन का संकल्प दोहराया। जिसकी सराहना नाई समाज के कार्यकर्ताओं ने किया।
भारतीय नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष कालेश्वर ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष राम जी ठाकुर, सलाहकार नरेश ठाकुर, युवा अध्यक्ष राकेश कुमार, युवा सचिव कुंदन कुमार, युवा कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार, प्रखंड युवा अध्यक्ष राजेश कुमार ,इंजिनियर मुकुंद कुमार आदि तैयारी हेतु काफी सक्रिय दीखे।
नाई समाज के नेताओं ने कहा कि 26 दिसंबर को पटना से समाजवादी पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी कार्यक्रम पटना में 1 फ़रवरी 24 से पूर्व 26 दिसम्बर से जन जागरण रथ यात्रा पटना से रवाना होगी जो विभिन्न जिला होते हुए खगड़िया पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। नेताओं ने आम जनों से अधिक सहभागिता एवं सहयोग करने का अपील किया।


