42.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

किड्जी प्रीस्कूल खगड़िया में क्रिसमस डे मनाया गया , विद्यालय प्रांगण को चमकीली पत्तियां गुब्बारा एवं क्रिसमस ट्री से सजाया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया किड्जी प्रीस्कूल खगड़िया में क्रिसमस डे मनाया गया , विद्यालय प्रांगण को चमकीली पत्तियां गुब्बारा एवं क्रिसमस ट्री से सजाया गया। बच्चे शान्ता क्लाॅज बनकर स्कूल आए थे। यह त्यौहार भारतीय समाज की बहू संस्कृति एवं धार्मिक पहचान को दर्शाता है।भारतीय त्योहारों को सभी समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं जो सांप्रदायिक सद्भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर बच्चों ने मधुर संगीत पर डांस किये। इस अवसर पर किड्जी के बच्चों ने गरीब बच्चों में नए कपड़े बांटे उन्हें केक बिस्किट चॉकलेट गिफ्ट दिया। बच्चे चर्च भी गए जहां उन्हें पवित्र बाइबल देखने को मिला बाइबल यीशु क्राइस्ट के उपदेशों का पवित्र ग्रंथ है ।

स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि यहां बच्चों को मानवता,प्रेम और शांति का पाठ पढ़ाया गया। बच्चों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर हेड मिसेज श्वेता शर्मा,टीचर मिसेज आलिया तबस्सुम, स्नेहा कुमारी, योगदान रहा। इस अवसर पर स्कूल के गण्यमान्य अभिभावक मौजूद रहे और कार्यक्रम को उनके द्वारा सराहा गया।
प्रद्युम्न कुमार
( प्रबंध निदेशक)
किडजी जयप्रकाश नगर
खगड़िया

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें