जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान समय करीब 12:30 बजे एक नाबालिक लड़का को खगड़िया स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में कड़कड़ाती ठंड में अकेले कचडा चुनते हुए देखा गया। वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया पूछताछ किया गया तो लड़का ने अपना नाम व पता- शशि कुमार, उम्र 10 वर्ष, पिता सुनील पटेल, माता स्व० रेनू देवी, घर- मथुरापुर, वार्ड नंबर- 09, थाना- नगर, जिला- खगड़िया बताया । स्टेशन पर अकेले आने एवं कचरा चुनने बाबत पूछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए। तत्पश्चात उक्त लड़का को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया गड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया। उक्त लड़का के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।
खगड़िया आरपीएफ ने एक नवालिक लड़का को कचड़ा चुनते, पकड़ कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


