38.6 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

22 व 26 जनवरी को लेकर मानसी आरपीएफ ने किया अलर्ट

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा के नेतृत्व में मानसी स्टेशन पर कार्यरत कुलियों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलाला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर अलर्ट रहना है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। इसे लेकर भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध कुलियों को जानकारी देते आरपीएफ के अधिकारी जागरण सामान दिखे, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने आमलोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि अगर किन्हीं को कहीं भी संदिग्ध वस्तु दिखाई पड़े तो तुरंत 139 नंबर पर फोन कर आरपीएफ को जानकारी दें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें