34.8 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय शताब्दी समारोह

*समारोह में संगीत के धून पर खूब थिरके छात्राऐं*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सदर प्रखण्ड के अंतर्गत मध्य विद्यालय,रामगंज संसारपुर के प्रांगण में विद्यालय शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया।समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पदाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी,तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के पूर्व कुलपति प्रो0 क्षमेन्द्र कुमार सिंह,जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ,आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविन्द राम एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।विद्यालय परिवार के द्वारा आगत अतिथियों व 111 बुजुर्गों को अंग वस्त्र, माला व बुके भेंट कर सम्मानित व स्वागत किया गया।आगत अतिथियों ने उक्त विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष डॉ0 राम प्रसाद दास कविराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।पूर्व जिला पदाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी तथा प्रो0 क्षमेन्द्र कुमार सिंह ने हर व्यक्ति के लिए शिक्षा को जरूरी बताया और विद्यालय संस्थापक की कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए जरूरत पड़े तो हम सहयोग में खड़े उतरेंगे।जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जदयू नेता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि शिक्षा हम इन्सनों के तकदीर का द्वार खोलती है।इसलिए उन्होंने अभिभावकों को अपने बेटा- बेटी को समानरूप से शिक्षा दिलाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे भव्य समारोह आयोजन से समाज को शैक्षणिक – सांस्कृतिक उत्कृष्टता की दिशा में बेहतर संदेश सम्प्रेषण होता है। श्री शास्त्री ने ऐसे भव्य आयोजन के लिए प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया ।आरपीएफ इन्सपेक्टर अरविन्द राम व प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान ने शिक्षा की व्यापक उपलब्धता पर व्याख्यान दिया।कहा शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है।समारोह की अध्यक्षता डायट् प्राचार्य मनोज कुमार तथा मंच संचालन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रणविजय रौशन ने किया।विद्यालय की छात्राओं ने संगीत के धून पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मौके पर विद्यालय के तीन रंग मंच के निर्देशकों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक रामलखन प्रसाद पासवान,सेवा निवृत्त शिक्षक सुखनन्दन पासवान,विश्व विजय सिंह,नीरज भगत,शिक्षिका आशा कुमारी, संगीता कुमारी, हेमा कुमारी, पुष्पा कुमारी,रंजना कुमारी,शिक्षक अरूण कुमार, रोहित पंडित, प्रदीप पासवान, दिलखुश झा, भविष्य प्रसाद वर्मा , पूर्व मुखिया मुकेश कुमार सुमन आदि विद्यालय परिवार, अभिभावक, छात्र- छात्राऐं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें