34.8 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

बंगलिया में हनुमान मंदिर का भव्य उद्घाटन, सांसद राजेश वर्मा ने किया प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत

* उद्घाटन से पहले सांसद का भव्य स्वागत, स्थानीय समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने रखी मांग*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव के श्रीलाल सिंह के दरवाजे पर हनुमान जी मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मंदिर का विधिवत उद्घाटन किए है।वही कार्यक्रम से पूर्व सांसद राजेश वर्मा ने प्रसिद्ध माता कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।उसके बाद बंगलिया गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।वही कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने फूल का माला पहनाकर बुके अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए है।वही कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष कुमार ने किया इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।वही मौके पर बंगलिया निवासी रविश कुमार ने सांसद को माता कात्यायनी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। वही मौके पर मंच से जदयू के जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य चंदेश्वरी राम ने बंगलिया गांव में मध्य विद्यालय की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार कोई सांसद बंगलिया की धरती पर पहुंचे हैं।वही उन्होंने कहा कि बंगलिया में अस्पताल आदि का मांग किए है।वहीं मौके पर रोहियार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ बबलू ने बंगलिया स्थित प्रसिद्ध माता कात्यायनी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन का जिक्र करते हुए धमारा घाट रेलवे स्टेशन पर कोसी एवं इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ट्रेन नहीं रुकने से लोगों को पटना समेत अन्य शहरों की यात्रा में काफी परेशानी होती है।वही कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह, ऋषि कुमार सिंह एवं जदयू नेता रतन सिंह ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि बंगलिया में विकास की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि बंगलिया का जीर्णोद्वार किया जाय। इधर कार्यक्रम में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा, यातायात और धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।वही उन्होंने कहा कि जल्द बंगलिया गांव में मध्य विद्यालय बनाया जाएगा।ताकि यहां के बेटियों को पढ़ने आने जाने में दिक्कत नहीं हो।वही सांसद ने कहा कि मां कात्यायनी मंदिर का विकाश को लेकर हमलोगों में प्रयास किया और नौ करोड़ की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।वही उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र में एसएच 95 सड़क निर्माण का कार्य पिछले दो वर्षों से प्रगति पर ताकि क्षेत्र का विकास हो पाएगा।वही सांसद ने कहा कि धमारा घाट स्टेशन का नाम बदलकर मां कात्यायनी धाम जल्द किया जाएगा और धमारा घाट स्टेशन का अमृत भारत योजना से मॉडल स्टेशन बनाया जाएगा। वही मौके पर सांसद प्रतिनिधि डॉ पवन जयसवाल,लोजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा,लोजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान,मिथलेश सिंह, मुन्ना कुमार,श्रीलाल सिंह,शुभंकर कुमार,चंद्रशेखर सिंह,राज कुमार सिंह, डॉ सतीश कुमार,मुरारी सिंह,टुनटुन सिंह,नंदलाल सिंह,चंद्रदेव सिंह,रतन सिंह, घोघन यादव,कैलाश वर्मा,पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ बबलू, सौदागर साह,वकील शर्मा,अरुण शर्मा,अभिषेक आनंद उर्फ़ मन्नू, चंद्रेश्वरी राम, मांगन सिंह,कृषि सलाहकार उमाकांत सिंह,रवींद्र सिंह, ऋषि कुमार, डॉ भवेश कुमार, निरंजन सिंह,सरपंच विनोद यादव,मुखिया भुजंगी यादव,अमरेंद्र यादव, राजदेव यादव, दीघो यादव, सिसवा सरपंच सुभाष यादव,महेंद्र यादव आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। बंगलिया में सुविधाओं का टोटा, सांसद को सौंपा गया मांगपत्र, मध्य विद्यालय, बस स्टैंड, थाना और खेल मैदान की मांग; बच्चों को पढ़ाई के लिए तय करनी पड़ रही लंबी दूरी,जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत बंगलिया गांव के ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय सांसद को एक मांगपत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आजादी के इतने वर्षों बाद भी कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने कहा कि बंगलिया गांव से प्राथमिक विद्यालय की दूरी करीब 5 से 6 किलोमीटर है। जबकि मध्य विद्यालय की सुविधा गांव में नहीं है। ऐसे में बच्चों को लगभग 5 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।वही मांग पत्र में कहा गया है कि गांव में एक बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक थाना की स्थापना की भी मांग की गई है इसके अलावा ग्रामीणों ने बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल मैदान निर्माण की भी जरूरत बताई है। वहीं धमारा घाट स्टेशन का नाम बदलकर मां कात्यायनी धाम के नाम पर करने तथा वहां इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। ग्रामीणों ने सांसद से इन सभी समस्याओं पर जल्द पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बंगलिया गांव के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें