*बच्चों ने मांओं के साथ गीत, कविता, नृत्य और भाषण से बांधा समां*
जेएनए/आर वर्मा पत्रकार नगर,खगड़िया शहर स्थित कोशी सेंट्रल स्कूल में मातृ दिवस कार्यक्रम आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर इस अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने मां के सम्मान में गीत, कविता, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के सीएमडी सह डायरेक्टर मनीष कुमार सिंह ने देशभर की माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल में इस तरह के आयोजन बच्चों में मां के प्रति सम्मान, अच्छे संस्कार और प्रेम की भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों ने भी मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में मां के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में माताओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और केक काटकर खुशी साझा की। इस अवसर पर पूजा कुमारी, पूनम ज्योति, ज्योति कुमारी, सपना कुमारी, पूजा देवी, अनुष्का कुमारी, निशा देवी, सरिता सुमन, रानी भारद्वाज सहित लगभग 70 माताओं के साथ स्कूल के शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


