28.1 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आपसी सहमति एवं शांतिपूर्ण समाधान के माध्यम से मामलों के निपटारे पर जोर से 630 मामलों में त्वरित न्याय आज दिनांक 09 मई 2026 (शनिवार) को जहानाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह – अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विकास कुमार द्वारा जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री सतीश कुमार देव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अरुण कुमार शर्मा, जिला विधिक संघ के अध्यक श्री गिरिजा नंदन प्रसाद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री ब्रजेश कुमार एवं अन्य न्यायिक तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विकास कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत भारतीय संवैधानिक व्यवस्था के नीति निर्देशक तत्वों के अनुरूप न्याय प्राप्ति का सरल, सुलभ एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन संभव होता है तथा इससे न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने में सहायता मिलती है।जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आम नागरिक कम समय एवं कम खर्च में आपसी सहमति से सुगम तरीके से न्याय प्राप्त कर सकते हैं।इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में विभिन्न न्यायाधीशों के अंतर्गत कुल 08 बेंचों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात चालान मामलों के तुरंत निष्पादन हेतु अब्दुल बारी नगर भवन (टाउन हॉल) में विशेष बेंच की भी व्यवस्था की गई है। इस बार के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में गठित बेचों द्वारा वैवाहिक मामले, परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT), उपभोक्ता फोरम, यातायात चालान मामलों का निष्पादन,वित्तीय संस्थान एवं बीएसएनएल से संबंधित मामलों ,एनआई एक्ट, विद्युत एवं जल कर बिल विवाद तथा डीबीजीबी से संबंधित मामलों, ग्राम कचहरी, खनन विभाग एवं अन्य विविध मामलों, सुलहनीय आपराधिक मामले एवं वन विभाग से संबंधित मामलों,विभिन्न बैंकों, प्रमाण पत्र वाद एवं अन्य बैंकिंग मामलों,बाट एवं माप विभाग से संबंधित मामले तथा राजस्व एवं बैंक से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।  प्रधान जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश के सफल निर्देशन में आज वैवाहिक मामले में 1,सुलहनीय आपराधिक मामले 244, बैंक के मामलों में 263 तथा चालान मामलों में 122 का निष्पादन कर बड़ी संख्या में कुल 630 मामलों का आपसी सहमति के आधार पर शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पादन किया गया। आज के राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों के निष्पादन पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संतोष प्रकट करते हुए आम नागरिकों से भविष्य में भी लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें