जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत के बलहा बस्ती वार्ड नंबर 9 में गुरुवार को दोपहर 2 बजे रूबी देवी एवं खुशबू देवी के घर में आग लग गई।आग में दोनो का सारा सामान,नगद रुपया सहित जेवरात जलकर खाक हो गया।दोनो पीड़िता ने बताया कि मैं राशन लेने डीलर के यहां गई थी।परोसियों ने आग लगने की बात बताई,मैं जबतक आई तबतक घर का सारा सामान कपड़ा,जेवर,नगद रुपया जल गया। उन्होंने बताया कि आग की घटना की जानकारी होने पर समाजसेवी संतोष कुमार ने दोनो अग्नि पीड़ितों को चुरा,मुरही, गुड़,चावल,आलू,नमक,सत्तू सहित अन्य खाद्य सामग्री दिया।बलहा हल्का की कर्मचारी कुमारी गंगा,मुखिया राजेश भारती, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि मुकेश मधु,समाजसेवी संतोष कुमार,ग्रामीण रामजी सदा सहित अन्य ने जले घर को देखकर संत्तवना दिया। जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवियों ने मुआवजा देने का अपील किया।


