जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जीविका दीदी द्वारा 217-घोषी विधान सभा क्षेत्र के मोदनगंज प्रखंड के रूकमपुरा डोर-टू-डोर अभियान जागरूकता अभियान चलाया गया। जबकि काको प्रखंड अंतर्गत टीमबलपुर शैदाबाद काको जीविका दीदीयों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ हीं 216-जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के राष्ट्रीय सेवा योजना एस.एस. काॅलेज, जहानाबाद यूनिट द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। 218-मखदुमपुर विधानसभा अंतर्गत जीविका दीदी द्वारा प्रभात नगर एवं नेवारी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ हीं आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका एवं जीविका दीदी द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।


