जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आज दिनांक 08/04/2024 को ईद पर्व के अवसर पर जिला के शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिया गया ।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जहानाबाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभिन्न समुदाय एवं वर्गों के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे । बैठक में ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्वक मनाने को लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी इसमें अपनी सहमती जताई गई ।


