43.2 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

वर्षा की पानी के कारण जल जमाव में दो दर्जन घरों के परिवार परेशान

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क

किंजर , अरवल : किंजर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर पंचायत के इब्राहिमपुर ग्राम के पश्चिमी इलाके में बसे लगभग दो दर्जन घरों के परिवार के लोग वर्षा के पानी के जल जमाव का दंस झेल रहे हैं इस संबंध में ग्रामीण अशोक यादव सुरेंद्र चौधरी कृष्णा चौधरी महेंद्र चौधरी देवानंद साव तेतर चौधरी जगदीश चौधरी नॉलेश पासी रमेश यादव उमेश यादव आदि का मकान के चारों तरफ जल जमाव बरकरार है ग्रामीणों का कहना है कि इस मोहल्ले के वर्षा का पानी के निकास का कोई रास्ता तीन तरफ से सड़क बनते समय नहीं छोड़ा गया था जिसका नतीजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इब्राहिमपुर बाजार वाली रोड के पश्चिम धुरी यादव के घर से देवानंद साव के घर तक रोड बनाकर जोड़ देने पर समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है साथ ही वर्षा का पानी का निकास का रास्ता भी देना होगा

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें