32.2 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद बृजेश कुमार ने जहानाबाद एवं अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारी के साथ अपने प्रकोष्ठ में की बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

,अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े ।जिला जज ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी गण को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी करें अब तक पहचान किए गए आपराधिक सुलहनिय मामलों एवं मोटर वाहन दावा वाद के मामले में नोटिस कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। आम जनों गरीबों वंचितों असहाय निर्धन लोगों को प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क न्याय के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर तले ज्यादा मामला निष्पादन करने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
तभी प्राधिकार के दायित्व एवं संकल्प को पूरा किया जा सकता है। जिला जज ने प्राधिकार सचिव को कहा कि न्यायालय के लंबित मामलों के नोटिस बनाने एवं वितरण कार्य हेतु पारा विधिक स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति तुरंत सुनिश्चित कराई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का पिछले लोक अदालत की तुलना में निष्पादन कराया जा सके। इस बैठक में प्रधान न्यायाधीश मोतिस कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंदिता सिंह, राकेश कुमार १ जावेद खां, राजेश कुमार वर्मा, रश्मि, राजेश पांडे, निहारिका, कुमार कौशल किशोर, विशाल कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कौशलेंद्र कुमार शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अदिति कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनीश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी डिंपी, आलोक कुमार, अंकित राजन, तथा अरवल जिले के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी मनीष कुमार पांडे आदि न्यायिक पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें