जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता bureau प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जिला खेल कार्यालय के कार्यों का समीक्षा तथा जिला खेल भवन सह व्यायामशाला भवन के संचालक हेतु बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया गया।बैठक में बताया गया कि खेल विभाग द्वारा नव निर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, मलहचक, एरोड्रम स्टेडियम एवं अन्य खेल के आउटडोर स्टेडियम के संबंध में बैठक में समीक्षा किया गया। उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी ने बताया कि खेल भवन -सह -व्यायामशाला,जो कि गांधी मैदान के नजदीक अवस्थित है, में कुश्ती, तलवारबाजी सहित अन्य खेल के खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है । साथ ही खेलो इंडिया का स्मॉल सेंटर भी इसी खेल भवन में संचालित है। खेल भवन में एक मल्टी जिम भी संचालित है। खेल भवन -सह -व्यायामशाला की प्रबंधन समिति, जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिला पदाधिकारी करते हैं के द्वारा आम जनों एवं खिलाड़ियों से, खेल भवन के उपयोग के लिए तथा मल्टी जिम की उपयोग के लिए शुल्क निर्धारण पर नये सिरे से समिति के सर्वसम्मति से निर्देश दिए गये। इस शुल्क का व्यय साफ सफाई बहाल रखने , खिलाड़ियों को सम्मानित करने तथा पेयजल इत्यादि की व्यवस्था हेतु होगी। साथ ही भवन निर्माण निगम से खेल भवन में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की पूर्णता को लेकर भी समीक्षा की गई। जहानाबाद शहर के मलहचक में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अवस्थित है जिसकी साफ सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था सॉफ्ट टेनिस के लिए जगह को विकसित करने, इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम की मरम्मति करने तथा कैफेटेरिया इत्यादि के प्रस्ताव पर निर्णय बैठक में लिए गए। इसी प्रकार एयरोड्रम स्टेडियम के विकास के लिए सफाई, पेयजल की व्यवस्था एवं प्रकाश की व्यवस्था को लेकर संबंधितों को जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा जिला में गैर आवासीय खेल विद्या के तौर पर पैरा एथलीट एवं भारतोलन का चयन किया गया है, जिसका केंद्र भी, खेल भवन ही होगा। इसके सही संचालन के लिए जिला पदाधिकारी ने उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा को निर्देश दिए। एकलव्य केंद्र के संचालन के लिए दिए गए प्रस्ताव को पारित किया गया एवं संभावना है कि जिला में एकलव्य केंद्र का संचालन जल्दी शुरू कर लिया जाएगा।बैठक में अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, उपाधिक्षक शारीरिक शिक्षा श्रीमती पूनम कुमारी, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण निगम, भवन प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, शिक्षा विभाग, सिटी मैनेजर नगर परिषद जहानाबाद, कार्यपालक अभियंता, खनन तथा विभिन्न खेल संघ के सदस्य एवम विभिन्न सदस्य शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।


