43.4 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

कालिमा की सफलता के लिए अभिनेत्री व निर्मात्री सुमन पांडेय ने मां यमुनोत्री के किये दर्शन

जगदूत न्यूज उत्तरकाशी से रवि राज वर्मा की रिपोट

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) : अभिनेत्री व निर्मात्री सुमन पांडेय ने अपनी फिल्म कालिमा की सफलता के लिए मां यमुनोत्री के दर्शन के लिए यमुनोत्री धाम पहुंची।हंगामा ओटीटी पर रिलीज होते ही वह उत्तराखंड पहुंची।जहां उन्होंने उतरकासी में स्तिथ मां यमुनोत्री के दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
रीवा मध्यप्रदेश की रहने वाली सुमन की यह दूसरी फिल्म हैं।जो महिला प्रधान हैं और प्रेम कहानी पर आधारित हैं।सुमन ने ग्रेजुएशन किया हैं और फ्लाइट मैनेजमेंट भी की हैं।नेशनल साइंस ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ से दूसरा रैंक और ऑल इंडिया रैंक 21 था।इन्होंने चार्टर फ्लाइट में कैबिन क्रू और पार्लियामेंट में सचिव के पद पर कार्य कर चुकी हैं।वहीं इन्होंने डिप्लोमा इन थिएटर भी किया हैं।
वर्तमान में सुमन सांवरे फिल्म्स की निदेशक भी हैं।इनकी माता मध्यप्रदेश मदर्स लैप एकेडमी की निदेशक हैं और पिता आरटीओ से सेवानिवृत कर्मचारी हैं।
मुंबई में रह कर सुमन फिल्मों का निर्माण कर रहीं हैं और प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से कलाकारों को रोजगार के अवसर भी दें रही हैं।सुमन एनजीओ जीवन ज्योति समाज कल्याण की बोर्ड ऑफ मेंबर भी हैं।फिल्म निर्माण के साथ समाजसेवा भी करती हैं।
कालिमा फिल्म को लेकर उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी लड़की की कहानी हैं।जो बिना सोचे समझे प्यार में विश्वास कर लेती हैं।जिससे उसके जीवन में कई संघर्ष और परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।आम तौर पर आज के समाज में लड़कियां प्यार के नाम पर गलत निर्णय ले लेती हैं और जिसका परिणाम लड़की व परिवार को भुगतना पड़ता हैं।कालिमा में भी कुछ ऐसी ही कहानी हैं।
सुमन इस फिल्म के बाद आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट चुकी हैं।पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।उम्मीद हैं इस फिल्म को भी दर्शक जरूर पसंद करेंगे।फिल्म में मनोरंजन के साथ संदेश भी हैं।आने वाली फिल्में विलाप ,कंजलोचना ,एकांगी ,अंतरात्मा , कंजलोचना 2 हैं।
कालिमा के निर्देशक अनुभव श्रीवास्तव हैं।जबकि मुख्य अभिनेत्री व निर्मात्री सुमन पांडेय हैं।अन्य प्रमुख कलाकार राजेश प्रजापति,राधिका राजपूत, रेडिना ,शुभम तिवारी,आदिल मल्लिक ,अमिता सिन्हा ,सिद्धार्थ साह ,रितिका साह हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें