*जन कल्याण शिविर और साफ सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया*
*जीविका मानसी सर्वांगीण उन्नति की ओर अग्रसर*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले मानसी प्रखंड में जीविका मानसी के तत्वावधान में प्रेरणा एवं दीप संकुल संघ के अलग-अलग पंचायत एवं ग्राम संगठनों में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि,बीस सूत्री के सम्मानित सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से महिला संवाद, सेवा पखवाड़ा के तहत जन कल्याण शिविर और साफ सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अमनी पंचायत के नया सबेरा, बलहा पंचायत के श्रीकृष्णा, पूर्वी ठाठा पंचायत के नीलकमल और पश्चिमी ठाठा के दुर्गा ग्राम संगठन में द्वितीय चरण का महिला संवाद हर्षोलास के साथ सम्पन्न किया गया। महिला संवाद में आएं आंकाक्षाओं पर घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने बात रखते हुए जीविका और अधिकारी, जनप्रतिनिधि के बीच दोहरा बात चीत किया गया।
बात चीत के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला संवाद में आएं सामाजिक और व्यक्तिगत आंकाक्षा का समाधान किया गया है। आप सभी डाटा तैयार करे। चाहे व्यक्तिगत हो या सामुहिक दोनों का आवेदन पत्र हर मंगलवार को जनता दरबार में खुद दीजिए। सभी क्रमबद्ध तरीके से सम्पन्न किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के तहत सैदपुर, बलहा पंचायत में सफाई अभियान, श्रमदान कार्यक्रम एवं बाल संरक्षण खगड़िया के अधिकारी राम कुमार द्वारा पूर्वी ठाठा पंचायत में अवस्थित दीदी अधिकार केन्द्र में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 400लाभुक ने आयुष्मान कार्ड,प्रवासी मजदूर कार्ड से लाभान्वित हुए।
महिला संवाद सह जनकल्याण शिविर को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचलाधिकारी आमीर हुसैन,प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु के आलावा 20के अध्यक्ष रमेश चंद्र सूर्य, उपाध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, सदस्य राजू पासवान,प्रमोद कुमार,राजा राम सिंह, सुशांत प्रिया सहित सामाजसेवी गोपाल जी, गणेश जी , अमनी पंचायत के मुखिया बिरन सदा ने संबोधित किया और संयुक्त रूप कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना हर दीदी को लखपति बनाने के उद्देश्य से हर परिवार को रोजगार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 26.09.2025को राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। जीविका से जुड़े सभी सदस्यों को लाभान्वित किया जाएगा। जीविका समूह का निर्धारित पात्रता पाने वाले सभी सदस्य समूह से जुड़े। कार्यक्रम का संचालन सह व्यवस्था जीविका कर्मी जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, सामुदायिक समन्वयक कुमारी पूजा रानी, सुभद्रा कुमारी, अंजू कुमारी और जीविका से जुड़े विभिन्न प्रकार के कैडर एवं संकुल संघ के प्रतिनिधियों ने किया। चारों महिला संवाद का शुभारंभ इतनी शक्ति हमें देना दाता और समापन हम होंगे कामयाब गीत से किया गया। सेवा पखवाड़ा एवं पोषण अभियान के तहत शपथ ग्रहण कराया गया।


