जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी नशामुक्त जीवन एंव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आज दिनांक 9 मई को बापुजी स्मारक मध्यविद्यालय मानसी के सभागार में विधालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वभर प्रसाद के अध्यक्षता में अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का थीम था हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी, “स्वास्थ्य, पोषण, और स्वच्छता ” ‘सुखा नशा ‘ ” नशामुक्त जीवन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ” । विषय प्रवेश से पहले प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वभर प्रसाद ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया और अभिभावक – शिक्षक- छात्र संगोष्ठी के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत और विशिष्ट अतिथि शिक्षक विकाश कुमार थें।
मुख्य अतिथि यशवंत ने अभिभावकों, छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुखा नशा जहर से भी बदतर है, जहर एक बार मारता है, लेकिन ये सुखा नशा मरने से पहले लोगों को हजार बार मारता है। यशवंत ने छात्रों को नशामुक्त जीवन जीने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनेक उदाहरण देकर प्रेरित किया। संगोष्ठी के सफलतापूर्वक संचालन के लिए विधालय के प्रधानाध्यापक विश्वभर प्रसाद को नशा मुक्त भारत का प्रतिक चिह्न देकर नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने सम्मानित किया। मौके पर मौजूद शिक्षक ,अभिभावक गण अरविंद कुमार, ओमा देबी, हनी कुमारी, प्रियंका देबी, काजल देबी, बंदना देबी, सोनी देबी, मोहम्मद अमर, श्रेयांस कुमार, मनोज साह, जन्मेजय दयाल जयी, सुरेश राम सहित विद्यालय के सभी छात्र एंव छात्राएं मौजूद थें।
प्रधानाध्यापक विश्वभर प्रसाद के अध्यक्षता में अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


