जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद प्रेस बयान जारी करते हुए भाकपा माले के नगर कमेटी सचिव मुकेश पासवान ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जहानाबाद एवं जिलाधिकारी जहानाबाद से मांग किया है कि प्राचीन देवी मंदिर से माले ऑफिस से होते हुए वालटी फैक्ट्री मोड तक नाली की पूरी गहराई तक सफाई नहीं होने से गंदे पानी का वहाव गली में बने मकान में या रोड पर हो रहा है जिससे करीब सैकड़ो मकान गंदे नाली के पानी से आवागमन प्रभावित हो रहा है जहां के लोग नारकिय जीवन गुजार रहे हैं साथ ही महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रहा है साथ ही उन्होंने आशंका किया कि कभी भी गंदे नाली के पानी से मोहल्ले में महामारी का रूप धारण कर सकता है, इसलिए नाली की गहराई तक सफाई जल्द से जल्द कराई जाए इसके साथ-साथ प्राचीन देवी मंदिर से माले ऑफिस तक रोड कार्य निमार्ण को रोक रखने पर कडीं इतराज कियाएवं जगह जगह पानी निकास हेतु होम पाइप लगाने की मांग की।


