27.4 C
Khagaria
Sunday, May 10, 2026

मंडल कारा जहानाबाद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख जहानाबाद मंडल कारा जहानाबाद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप महिला बंदियों को नालसा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाएं एवं लीगल एड डिफेंस सिस्टम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी राजीव कुमार डिप्टी चीफ के द्वारा दिया गया। महिलाएं भी निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त कर सकती हैं और उन्हें मुफ्त विधिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विचाराधीन बंदी जो जेल में बंद है बंदियों के लिए आवेदन करने पर आपको सरकारी अधिवक्ता प्राधिकार द्वारा दिया जाता है। सरकारी अधिवक्ता आपके जमानत और वाद का विचारण में आपकी ओर से आपके लिए पैरवी की जाएगी । महिलाओं द्वारा इस सुविधा का उपयोग ज्यादा से ज्यादा कर सकती हैं पुरुष बंदी इस व्यवस्था का लाभ ज्यादा ले रहे हैं।इस माह भी 3 पुरुष को अपने केस में रिहाई मिली है। इसके लिए आपको कहीं नहीं जाना है। जेल के अंदर ही प्राधिकार द्वारा विधिक सहायता प्रदान करने के लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से आपको सहायता दिलाया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य कानूनी रूप से आप सभी को जागरूक करना एवं राष्ट्रीय प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं के लाभ दिलाने के मार्ग में सहायता प्रदान करना है।
इस अवसर पर जेल सहायक अधीक्षीका सुश्री निधि कुमारी भी मौजूद रही।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें