26.3 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

मतदान केन्द्रों पर सभी सुविधाएं हों दुरुस्त – उप विकास आयुक्त

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पांडे के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर न्यूनतम आधारभूत सुविधाएं (AMF) संबंधी समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर शौचालय, पेयजल, बिजली, रैम्प, फर्नीचर, शेड एवं भवन की आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के माध्यम से समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का आदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से निर्देशित किया । जिन मतदान केन्द्रों पर बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां कार्यपालक अभियंता, विद्युत के माध्यम से अविलंब आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।विद्यालय आधारित मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के लिए दो अतिरिक्त विद्युत प्वाइंट की व्यवस्था, फर्नीचर की उपलब्धता तथा रैम्प की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। जिन विद्यालयों में शौचालय एवं पेयजल की सुविधा नहीं है, वहां त्वरित कार्रवाई कर यह सुनिश्चित किया जाए। सामुदायिक भवनों एवं अन्य मतदान केन्द्रों पर भी पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था पी.एच.ई.डी. द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त ने यह भी कहा कि मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता से मतदाता न केवल सहज और सुरक्षित माहौल में मतदान कर सकेंगे बल्कि मतदान प्रतिशत में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें